बिहार

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले के एस.एस. कॉलेज में मंगलवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान ‘नया सवेरा 3.0’ अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी जागरूक किया गया। वहीं, महिला थाना की टीम ने मानव व्यापार की रोकथाम, महिला सुरक्षा एवं महिला उत्थान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर बिना देरी किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क करें और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सतर्क रहें।

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

error: