बिहार

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय के आवेदन प्राप्ति केंद्र का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। साथ ही देशरत्न मार्ग से आवेदन प्राप्ति केंद्र तक ‘सहयोग पथ’ का भी उद्घाटन किया।

आज आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में कुल 129 आवेदन दर्ज किए गए। इनमें 100 आवेदक उपस्थित हुए, जिनके मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम से शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। जो अधिकारी आवेदन के निष्पादन में शिथिलता बरतेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है। जिन आवेदकों को निर्णय पर आपत्ति है, उनके लिए राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है।

Advertisements
Ad 1

मुख्य घोषणाएं एवं निर्देश:

  1. सोलर योजना: मुख्यमंत्री सोलर योजना का व्यापक प्रचार करें। 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली। 126 यूनिट से अधिक उत्पादन पर आर्थिक लाभ। दूरस्थ गांवों को सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा।
  2. पेंशन: जिन पात्र लाभार्थियों को पेंशन नहीं मिली है या आवेदन लंबित हैं, उनका शीघ्र निष्पादन कर अगले माह की 10 तारीख तक पेंशन राशि उपलब्ध कराएं।
  3. आवेदन प्रक्रिया: दस्तावेजों की कमी पर आवेदन सीधे अस्वीकृत न करें। आवेदक को नोटिस देकर अवसर दें।
  4. सड़क निर्माण: बरसात के बाद नई सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाएं।
  5. लक्ष्य: सहयोग शिविर के माध्यम से 30 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान। CO, BDO स्तर के निष्पादन पर SDO, DCLR, DM नजर रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी सहयोग कार्यक्रम का लक्ष्य पूर्ण होगा। सहयोग शिविर के माध्यम से 90 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया गया है।

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, मंत्रीगण, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, DGP श्री विनय कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। VC के माध्यम से सभी जिलों के DM जुड़े थे।

जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, सीवान, अररिया, भागलपुर, पश्चिम चंपारण के लाभार्थियों ने समस्याओं के समाधान पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

चिकित्सा के क्षेत्र में पटना साहिब को मिलेगा जिला अस्पताल के रूप में विशेष सौगात

error: