बिहार

जलजमाव पर फूटा लोगों का गुस्सा, विधायक अरुण मांझी का घेराव

पटना, अजित। संपतचक नगर परिषद के वार्ड संख्या-14 स्थित भोगीपुर (एकतापुरम) में वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स अपार्टमेंट से बाहर निकल रहे विधायक अरुण मांझी को स्थानीय नागरिकों ने घेर लिया और पक्का नाला निर्माण व स्थायी जलनिकासी की मांग करते हुए मांग-पत्र सौंपा। लोगों ने विधायक को बताया कि यह मुद्दा उनके द्वारा बिहार विधानसभा के 18वें सत्र में प्रश्न संख्या 18/02/1061 के माध्यम से उठाया जा चुका है। इसके बाद नगर विकास एवं आवास विभाग ने 03 फरवरी 2026 को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश भी जारी किया था, लेकिन आज तक नाला निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि भोगीपुर (एकतापुरम) क्षेत्र में दर्जनों विद्यालय, महाविद्यालय एवं अन्य शिक्षण संस्थान संचालित हैं। बरसात के दौरान सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम लोगों का आवागमन बाधित रहता है। कई बार बच्चों को पानी से होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

Advertisements
Ad 1

नागरिकों ने कहा कि वे वर्षों से सरकार के समर्थक और स्थायी मतदाता रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो सकी। लोगों ने स्पष्ट कहा कि अब आश्वासन नहीं, बल्कि पक्का नाला निर्माण कर स्थायी समाधान चाहिए। विधायक अरुण मांझी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जलजमाव की समस्या गंभीर है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई कराने के लिए बात की जाएगी। यदि फिर भी काम शुरू नहीं हुआ तो वे इस मुद्दे को दोबारा बिहार विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे।
मौके पर डॉ. विनय कुमार, मुकेश सिंह, महेश कुमार, दिनेश सिंह, मुकुल कुमार, हरी जी, नागमणि कुमार, कमल नयन कुमार, मनु जी, शिव शंकर आजाद, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, रामबाबू सिंह, बिनय सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, अभय कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

Related posts

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

जलकुंभी शिल्प विकास परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर उद्योग विभाग एवं NEDFi के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

error: