बिहार

बिहार ओलंपिक स्टेट गेम्स 2026 को लेकर शेखपुरा जिला हैंडबॉल टीम का चयन

शेखपुरा,  उमेश कुमार : जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में बिहार ओलंपिक स्टेट गेम्स 2026 में भाग लेने के लिए बालक एवं बालिका वर्ग की जिला हैंडबॉल टीम का चयन किया गया।इस दौरान आयोजित चयन प्रक्रिया का आयोजन शेखपुरा स्थित शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में किया गया।

इस अवसर पर शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आचार्य गोपाल ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन खेल कौशल, फिटनेस एवं तकनीकी दक्षता के आधार पर किया गया।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया यशपाल जी, राहुल कुमार एवं खुशबू कुमारी की चयन समिति द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। चयनित खिलाड़ियों की सूची शीघ्र ही बिहार हैंडबॉल संघ को प्रेषित की जाएगी, जो बिहार ओलंपिक स्टेट गेम्स 2026 में शेखपुरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वही मौके पर मौजूद विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि शेखपुरा की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करेगी।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: