बिहार

पुलिस अधीक्षक ने नगर थाना का किया रात्रिकालीन निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की रात्रि नगर थाना का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण एवं लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान अंचल निरीक्षक, नगर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा साक्ष्यों के समुचित संकलन और कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना के कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने थाना स्तर पर पारदर्शिता, सजगता और प्रभावी पुलिसिंग पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

Related posts

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त!

लावारिस बुजुर्ग महिला को मिला सहारा, मदर टेरेसा सेवाकेंद्र में रखकर की जा रही देखभाल पहचान की अपील