फुलवारीशरीफ, अजीत। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 26.50 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर), दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 2,100 रुपये नकद बरामद किए हैं. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहानाबाद जिले के हसौरा थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार (30 वर्ष), पिता- संजय यादव तथा नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र निवासी मुंडीपुर के ऋषि कुमार उर्फ आभाष कुमार (21 वर्ष), पिता- गिरींद्र प्रसाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान दोनों युवक पल्सर बाइक पर सवार मिले. तलाशी लेने पर उनके पास से 26.50 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर), दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2,100 रुपये नकद बरामद हुए. इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वे मादक पदार्थ कहां से लाए थे और इसकी आपूर्ति किन-किन लोगों तक की जानी थी. मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
