शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने सोमवार को स्थानीय EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को परखा और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
CCTV से लेकर नमी तक की जांच
डीएम ने वेयरहाउस में लगे सभी CCTV कैमरों की कार्यशीलता को बारीकी से चेक किया। उन्होंने EVM मशीनों को नमी-मुक्त और सुरक्षित माहौल में रखने के लिए जरूरी गाइडलाइन भी दी।
24 घंटे अलर्ट रहें सुरक्षा कर्मी
निरीक्षण के बाद DM शेखर आनंद ने साफ कहा, “EVM की सुरक्षा सर्वोपरि है। वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी CCTV कैमरे 24 घंटे चालू रहने चाहिए और सुरक्षा प्रहरियों को पूरी तरह अलर्ट रहना होगा।”
उन्होंने तैनात सुरक्षा कर्मियों और निर्वाचन अधिकारियों से बात कर उन्हें निष्ठा और सतर्कता से ड्यूटी करने को कहा। साथ ही लॉग-बुक रोज अपडेट करने और परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश भी दिया।
ये अधिकारी रहे मौजूद
मासिक निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित निर्वाचन शाखा के कई मुख्य कर्मी मौके पर उपस्थित थे।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर हर जिले में EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण अनिवार्य है ताकि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
