बिहार

चाय बनाने के दौरान झोपड़ी में घुसी तेज रफ्तार कार, महिला दुकानदार की मौत

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ के खोजा इमली के सामने पटना-फुलवारी मुख्य सड़क किनारे रविवार तड़के करीब 4.00 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चाय दुकानदार सुनीता देवी की मौत हो गई. वह अपनी झोपड़ीनुमा दुकान में चाय बना रही थीं और उस समय एक-दो ग्राहक भी मौजूद थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे झोपड़ी में घुस गई और सुनीता देवी को गंभीर रूप से कुचल दिया. ग्राहकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. घटनास्थल पर चीख पुकार अफरा तफरी मच गई.हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल सुनीता देवी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतका सुनीता देवी, पति संतलाल साहनी नी, खोजा इमली इलाके में किराये के मकान में रहकर सड़क किनारे चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं. उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है. दो बेटे सचिन और विपिन हैं. घटना के समय सचिन पटना से बाहर था. हादसे की सूचना मिलने के बाद वह पटना के लिए रवाना हो गया. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisements
Ad 1

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. लोगों का दावा है कि कार की तलाशी के दौरान उसमें शराब की बोतल और चखना भी मिला, जिससे चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और गर्दनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची, चालक को हिरासत में लिया और कार को जब्त कर लिया. पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गर्दनी बाग थानेदार ने बताया कि कार चालक शराब के नशे में था शराब के नशे में कर चलने और दुर्घटना पंजाब देने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार कर चालक प्रदुमन कुमार पटना के रामकृष्ण नगर इलाके का रहने वाला है।

Related posts

ख़ास रिपोर्ट : जब खाकी बनी अपनों का सहारा, अस्पताल में मनाया आयुष का जन्मदिन

राष्ट्रीय जनता दल का 30वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

एम्स पटना में एनबीईएमएस के राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्घाटन, देशभर के 700 से अधिक चिकित्सक व विशेषज्ञ हुए शामिल

error: