बिहार

साइबर अपराधियों से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन, लोगों को किया गया जागरूक

फुलवारीशरीफ, अजीत। सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच द्वारा नुक्कड़ नाटक श्रृंखला के तहत महेश चौधरी लिखित एवं मिथिलेश कुमार पांडे निर्देशित नाटक “साइबर अपराधियों से बचें” का मंचन वाल्मी, फुलवारी शरीफ में किया गया। नाटक के माध्यम से आम लोगों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

कलाकारों ने बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। किसी भी अनजान लिंक या अटैचमेंट को न खोलें। बैंक का ओटीपी, एटीएम पिन या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करते समय वित्तीय लेनदेन से बचें तथा मोबाइल और कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट रखें।

Advertisements
Ad 1

नाटक में यह भी बताया गया कि ईमेल, व्हाट्सएप या मैसेज के माध्यम से मिलने वाले किसी भी अनजान लिंक अथवा आकर्षक ऑफर वाले संदेश पर बिना जांचे-परखे क्लिक नहीं करना चाहिए। साइबर अपराधी खुद को बैंक अधिकारी, ई-कॉमर्स कंपनी के प्रतिनिधि या सरकारी कर्मचारी बताकर लोगों को झांसे में लेते हैं और फर्जी लिंक या संदेश भेजकर पासवर्ड, ओटीपी तथा बैंक खाते की जानकारी हासिल कर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं।

नाटक में साइबर ग्रूमिंग जैसे गंभीर अपराध पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपराधी बच्चों और किशोरों से दोस्ती कर उनका विश्वास जीतते हैं तथा बाद में उनकी निजी तस्वीरें या वीडियो मांगकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। नाटक में महेश चौधरी, मिथिलेश कुमार पांडे, सौरभ, अमन, करण, रोहित, शशांक, क्रिशू, देव दर्शन, रश्मि तथा मो. शोएब कुरैशी ने प्रभावशाली अभिनय कर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

Related posts

राष्ट्रीय जनता दल का 30वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

एम्स पटना में एनबीईएमएस के राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्घाटन, देशभर के 700 से अधिक चिकित्सक व विशेषज्ञ हुए शामिल

चाय बनाने के दौरान झोपड़ी में घुसी तेज रफ्तार कार, महिला दुकानदार की मौत

error: