पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर, करनालगंज दुर्गा स्थान, गायघाट में शनिवार को आद्रा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की महाआरती से हुई। इसके बाद परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार खीर, पूड़ी एवं आम का भोग अर्पित किया गया। भोग अर्पण के उपरांत महोत्सव में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खीर, पूड़ी और आम का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस अवसर पर पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा, पटना की महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी, स्थानीय पार्षद किरण मेहता सहित मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय, सचिव विजय कुमार, सह सचिव मुकेश कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार गोल्डन, सह-कोषाध्यक्ष संजीव पांडेय, संगत-पंगत पदाधिकारी दीपक कुमार बबलू, कार्यालय पदाधिकारी मोहन प्रसाद, सह कार्यालय पदाधिकारी छोटा गिरी, मीडिया प्रभारी मुन्ना सरकार, पूजा प्रभारी अंजीत शर्मा, संजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विश्वनाथ चौधरी, संजय मालाकार तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
