बिहार

अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन चोरी की बाइक के साथ चार गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों का सफल उद्भेदन करते हुए अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिल, चार मोबाइल, पांच टोपी और पांच शर्ट-टी-शर्ट बरामद करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं और गिरोह की संलिप्तता अन्य जिलों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं में भी सामने आई है. पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 फुलवारीशरीफ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 27 जून को चिलबिल्ली निवासी रमेश चंद्र आजाद की मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या-1108/26 दर्ज किया गया था. मामले के उद्भेदन के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या-1108/26 एवं 1127/26 में चोरी गई तीन मोटरसाइकिलों को सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र के गरीब पट्टी गांव से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में सैयद नबी हुसैन निवासी जमालुदीन चक, थाना खगौल, चंदन कुमार निवासी हेतनपुर, वर्तमान नरगददा, थाना शाहपुर, संतोष राय निवासी गरीब पट्टी, थाना पहलेजा, जिला सारण तथा धर्मेंद्र कुमार निवासी नई बाजार, मेहंदिया, जिला अरवल, वर्तमान शहीद चौक, फुलवारीशरीफ को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements
Ad 1

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर यह भी पता चला कि फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल को गिरोह ने बेच दिया था, जिसे पहले ही सारण जिले के अकिलपुर थाना कांड संख्या-102/26 में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई के दौरान बरामद किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य हर वारदात में अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग रंग की टोपी, मास्क और शर्ट-टी-शर्ट पहनते थे, ताकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान नहीं हो सके. पुलिस ने उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, पांच अलग-अलग रंग की टोपियां तथा पांच शर्ट और टी-शर्ट बरामद की हैं। एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है. साथ ही अन्य जिलों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच जारी है. उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध पटना पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Related posts

नेपाल से 5 किलो गांजा, 18 लीटर नेपाली शराब और बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार!

आद्रा महोत्सव पर मां दुर्गा की महाआरती, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खीर-पूड़ी व आम का प्रसाद

सहपाठी का न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल : मारपीट और लूटपाट, दो किशोर गिरफ्तार!

error: