बिहार

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की साप्ताहिक बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की साप्ताहिक बैठक क्लब के अध्यक्ष डॉ. बृज मोहन प्रसाद एवं सचिव रो. विष्णु झुनझुनवाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी रोटरी सत्रों के लिए चयनित पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक के दौरान रोटरी सत्र 2026–27 के अध्यक्ष रो. पंकज किशोर सिंह एवं सचिव रो. रव्यांशु प्रीत को उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वहीं रोटरी सत्र 2027–28 के अध्यक्ष रो. अरविंद मेहता एवं सचिव रो. विजय कुमार यादव का सम्मान कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

इस अवसर पर क्लब के चेयरमैन रो. राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी के आदर्श “Service Above Self” को आत्मसात करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग से समाजहित में सेवा कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं। बैठक में रो. रवि शंकर प्रीत, रो. विष्णु झुनझुनवाला, रो. कृष्ण कुमार यादव, रो. बिनोद मिश्रा, रो. कवि सैनी, रो. सचिन शर्मा सहित क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related posts

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेताजी की 78वीं जयंती समारोह मनाया गया

नदियों के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी ने 24 घंटे तटबंध निगरानी एवं सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

error: