पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म से लेकर नांदेड़ साहिब तक के इतिहास को दर्शाया जाएगा, जिसे बनवाने का बीड़ा राज्यसभा सांसद विक्रम जीत सिंह साहनी ने उठाया था और आज उनकी और से आर्किटेक्ट भेजा गया और आगे की कार्रवाई की गई।
इस मौके पर तख्त पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, मीडिया प्रभारी सुदीप सिंह, सुमित सिंह कलसी, सुप्रीटेंडेंट दलजीत सिंह, मैनेजर हरजीत सिंह, पपिंदर सिंह ने आर्किटेक्ट जनदीप के साथ मिलकर साइट का निरीक्षण किया। म्यूजियम वाली साइट को पटियाला कार सेवा वाले बाबा अमरिक सिंह जी के द्वारा किया गया।
