बिहार

माँ मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, बनेगा हेलीपैड और रोप-वे : सीएम सम्राट चौधरी ने कैमूर को दी 196 करोड़ की सौगात

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित माँ मुंडेश्वरी धाम में ‘सहयोग शिविर’ में शिरकत की। उन्होंने कहा कि माँ मुंडेश्वरी धाम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और पर्यटन बढ़ाने के लिए यहां हेलीपैड और रोप-वे बनाया जाएगा। बरसात के बाद रोप-वे कार्य का शिलान्यास होगा।

196 करोड़ की 60 योजनाओं की सौगात

सीएम ने रिमोट से शिलापट्ट का अनावरण कर 196.06 करोड़ रुपये की 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इनमें 162.69 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास और 33.36 करोड़ की 40 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

सहयोग शिविर: 90% आवेदनों का निष्पादन

मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे बिहार में ‘सहयोग शिविर’ और पोर्टल के जरिए अब तक 3,03,678 आवेदन मिले, जिनमें से 2,61,628 यानी 90% आवेदनों का 30 दिन में निष्पादन हो चुका है।

लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई

सीएम ने कहा कि आवेदन पर 10 दिन में कार्रवाई न होने पर पहला नोटिस, 21वें दिन दूसरा और 25वें दिन तीसरा नोटिस जारी होता है। 30 दिन में निष्पादन न होने पर अधिकारी स्वतः निलंबित होंगे। अब तक 8,942 अधिकारियों को पहला, 153 को दूसरा और 1 को तीसरा नोटिस जारी हो चुका है।

Advertisements
Ad 1

बड़ी घोषणाएं:

  1. सोलर बिहार: हर घर की छत पर सरकार सोलर पैनल लगवाएगी। 125 यूनिट से ज्यादा बिजली सरकार खरीदेगी। 25 साल तक मुफ्त बिजली मिलेगी।
  2. शिक्षा: जुलाई से 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू होंगे। सभी 534 प्रखंडों में ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ मॉडल स्कूल 2 साल में बनेंगे।
  3. हेलीकॉप्टर सेवा: बिहार के धार्मिक-पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। मुंडेश्वरी धाम में हेलीपैड बनेगा।
  4. जंगल सफारी: मुंडेश्वरी धाम धर्मशाला के उपयोग के लिए जंगल सफारी और इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।
  5. उद्योग: उद्योग लगाने के लिए 30 दिन में क्लीयरेंस मिलेगा।
  6. शिक्षक तबादला: महिला शिक्षकों को गृह पंचायत के बगल वाले पंचायत और पुरुषों को बगल वाले प्रखंड में पोस्टिंग।

मुंडेश्वरी धाम में पूजा

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कैमूर पहुंचे सीएम ने माँ मुंडेश्वरी भवानी मंदिर में पूजा की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर न्यास समिति ने अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

लाभुकों को मिला लाभ

सीएम ने जमीन बंदोबस्ती प्रमाण पत्र, पीएम सूर्य घर योजना, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का चेक और प्रमाण पत्र बांटा। स्वयं आवेदकों से आवेदन लेकर 30 दिन में निष्पादन का भरोसा दिया।

ये रहे मौजूद

उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, विधायक भरत बिंद, संगीता कुमारी, विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह, जीवन कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, कमिश्नर मयंक वरवड़े, डीएम नितिन कुमार सिंह, एसपी हरिमोहन शुक्ला समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

तख्त पटना साहिब में म्यूजियम के कार्य की शुरुआत, प्रकाश पुरब से पहले होगा सम्पन्न

सीवान में जल्द खुलेगी चीनी मिल, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश, 180 करोड़ की 38 योजनाओं की सौगात

शेखपुरा में ‘सहयोग शिविर’ का भव्य आयोजन, मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने सुनी जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

error: