बिहार

सीवान में जल्द खुलेगी चीनी मिल, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश, 180 करोड़ की 38 योजनाओं की सौगात

पटना, सोनू कुमार :  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में कहा कि सीवान में शीघ्र चीनी मिल खुलेगा। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीएम ने जिले के लिए 180 करोड़ रुपये की 38 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास भी किया।

सहयोग शिविर : 90% आवेदनों का निष्पादन

सीएम ने बताया कि प्रदेश में सहयोग शिविर के जरिए अब तक 3,03,678 आवेदन मिले हैं, जिनमें से 2,61,628 यानी 90% आवेदनों का निष्पादन हो चुका है। उन्होंने कहा कि 30 दिन में समाधान न होने पर अधिकारी स्वतः निलंबित होंगे। अब तक 8,942 को पहला, 153 को दूसरा और 1 को तीसरा नोटिस जारी हुआ है।

सीएम की बड़ी घोषणाएं :

  1. सोलर योजना: अगले 2 वर्षों में 25 लाख गरीब परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगेंगे। 125 यूनिट मुफ्त बिजली जारी रहेगी।
  2. रोजगार: वर्ष 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को नौकरी-रोजगार दिया जाएगा।
  3. शिक्षा: सभी 534 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और मॉडल स्कूल खुलेंगे। मॉडल स्कूल में सांसद-विधायक के बच्चे भी पढ़ेंगे।
  4. स्वास्थ्य: 15 अगस्त के बाद जिला-अनुमंडल अस्पताल से मरीजों को रेफर करने की व्यवस्था खत्म होगी।
  5. उद्योग उद्योग लगाने के लिए 30 दिन में लाइसेंस नहीं मिला तो 31वें दिन स्वतः लाइसेंस मिलेगा।
  6. इको टूरिज्म: सीवान को व्यवस्थित शहर बनाकर इको टूरिज्म विकसित किया जाएगा।
  7. हाट बाजार: दूध, सब्जी, मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए हाट बाजार का कॉन्सेप्ट लाया जाएगा।

कानून-व्यवस्था पर सख्त

सीएम ने कहा, “बिहार में सुशासन स्थापित है। अपराधी किसी जाति-धर्म के हों, बख्शे नहीं जाएंगे। या तो अपराधी बिहार छोड़ेंगे या उन्हें दुनिया छोड़नी पड़ेगी।”

बदला हुआ बिहार

Advertisements
Ad 1

सीएम ने कहा कि झारखंड बंटवारे के बाद बिहार संघर्ष कर रहा था, लेकिन अब विकास के रास्ते पर है। 2024-25 में झारखंड का बजट 1.39 लाख करोड़ था, जबकि बिहार ने 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया।

लाभुकों को मिला लाभ

सीएम ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, अनुग्रह अनुदान के लाभुकों को चेक व प्रमाण पत्र दिए। स्वयं आवेदकों से आवेदन लेकर समस्याएं सुनीं।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद को नमन

सीएम ने कहा कि यह डॉ. राजेंद्र प्रसाद की भूमि है। उन्होंने देश-बिहार को दिशा दी। उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।

ये रहे मौजूद

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विजयलक्ष्मी देवी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, हेमनारायण साह, देवेशकांत सिंह, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, कमिश्नर मनीष कुमार, डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, एसपी पूरण कुमार झा सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

तख्त पटना साहिब में म्यूजियम के कार्य की शुरुआत, प्रकाश पुरब से पहले होगा सम्पन्न

माँ मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, बनेगा हेलीपैड और रोप-वे : सीएम सम्राट चौधरी ने कैमूर को दी 196 करोड़ की सौगात

शेखपुरा में ‘सहयोग शिविर’ का भव्य आयोजन, मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने सुनी जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

error: