बिहार

शेखपुरा में ‘सहयोग शिविर’ का भव्य आयोजन, मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने सुनी जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : समाज कल्याण मंत्री सह शेखपुरा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान की पहल की।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ

मंत्री डॉ. गुप्ता ने बरबीघा प्रखंड के मालदह पंचायत और शेखपुरा प्रखंड के पैन पंचायत में दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के तहत मंत्री, डीएम, एसपी तथा शेखपुरा-बरबीघा के विधायकों को पौधे व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। मंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई।

लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविर में मंत्री ने लाभुकों के बीच राशन कार्ड, जॉब कार्ड, मनरेगा कार्ड और श्रम कार्ड का वितरण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि पंचायतों से आने वाले लोगों की समस्याओं का तत्काल निष्पादन हो, ताकि उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

भ्रमण के दौरान मंत्री अरियरी प्रखंड के डीहा पंचायत पहुंचीं और शिविर का निरीक्षण किया। मुखियागण ने उन्हें शाल-पुष्पगुच्छ भेंट किया।

ईंट भट्ठा में ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’ शुरू

Advertisements
Ad 1

शेखपुरा प्रखंड के देवले गांव स्थित R.B.F. ईंट उद्योग परिसर में कामगारों के बच्चों के लिए ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’ शुरू किया गया। डीएम ने बताया कि स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से चल रहे इस केंद्र का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। मंत्री ने 5 बच्चों को अपने हाथों से शैक्षणिक किट देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीएम ने दी चेतावनी

जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायतों की समस्याएं तय समय-सीमा में हल हो रही हैं। लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने जिला प्रशासन के कार्यों पर संतोष जताया।

सचिव ने भी लिया जायजा

योजना एवं विकास विभाग के सचिव श्री कँवल तनुज, भा.प्र.से. ने लहना स्थित सामुदायिक भवन में लगे शिविर में भाग लिया। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में शेखपुरा-बरबीघा के विधायक, जिला परिषद अध्यक्षा, मुखियागण, ईंट भट्ठा संचालक, डीएम, एसपी, डीडीसी, एसडीओ सहित जिले के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

तख्त पटना साहिब में म्यूजियम के कार्य की शुरुआत, प्रकाश पुरब से पहले होगा सम्पन्न

माँ मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, बनेगा हेलीपैड और रोप-वे : सीएम सम्राट चौधरी ने कैमूर को दी 196 करोड़ की सौगात

सीवान में जल्द खुलेगी चीनी मिल, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश, 180 करोड़ की 38 योजनाओं की सौगात

error: