बिहार

सीएम सम्राट चौधरी बोले- मोदी सरकार के 12 साल में बदला बिहार, डिफेंस कॉरिडोर से हर जिले में एयर कनेक्टिविटी तक

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बीते एक दशक में बिहार ने विकास का नया अध्याय लिखा है। GST और केंद्र की नीतियों से राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है।

मुख्य घोषणाएं:

  1. डिफेंस कॉरिडोर और एयर कनेक्टिविटी
  • राजगीर और मुंगेर में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर
  • हर जिले में एयर कनेक्टिविटी की तैयारी। पटना, दरभंगा, पूर्णिया के साथ सहरसा, बीरपुर, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, वाल्मीकिनगर में हवाई संपर्क का विस्तार
  • राजगीर और सासाराम-कैमूर में नई एयरस्ट्रिप बनेगी
  1. 5 लाख करोड़ का निवेश लक्ष्य
  • 20 नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य
  • उद्योग लगाने के लिए अब 33-34 स्वीकृतियों की जगह 30 दिन में स्वचालित मंजूरी मिलेगी
  • जल्द शुरू होगी डाटा सेंटर परियोजना
  1. वित्तीय मजबूती का दावा
  • 2004-14 में बिहार को कर मद में 280 लाख करोड़ मिले, पिछले 11-12 साल में बढ़कर 12.90 लाख करोड़ हुए
  • राज्य का बजट अब 3.17 लाख करोड़ रुपये
  • ग्रामीण सड़कों की लंबाई 1.20 लाख किमी पहुंची
  1. बुनियादी ढांचा
  • गंगा पर 7 नए पुल पूरे, 7 निर्माणाधीन। कोसी, गंडक, सोन पर भी नए पुल
  • पटना-पूर्णिया, बक्सर-भागलपुर, आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे पर काम तेज
  • रेलवे के लिए 1 लाख करोड़ की परियोजनाएं, 198 स्टेशन अमृत भारत योजना में
  1. स्वास्थ्य-शिक्षा
  • मेडिकल कॉलेज 9-10 से बढ़कर 15 हुए, 21 नए निर्माणाधीन
  • दरभंगा एम्स, मुजफ्फरपुर होमी भाभा कैंसर अस्पताल का विस्तार
  • आयुष्मान भारत से 4 करोड़ लोगों को लाभ, 82 हजार करोड़ का मुफ्त इलाज
  • शिक्षा बजट 77,890 करोड़, इंजीनियरिंग कॉलेज 2 से 38 हुए
  1. अन्य बड़े ऐलान
  • 100 करोड़ से ज्यादा की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा खुद करेंगे CM
  • पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश आगे भी मंत्री बने रहेंगे
  • जीविका से 1.48 लाख करोड़ का आर्थिक तंत्र, 30 लाख महिलाएं लखपति दीदी अभियान से जुड़ीं
  • PM सूर्य घर योजना: 50 लाख घरों तक सौर ऊर्जा का लक्ष्य

CM का बयान

Advertisements
Ad 1

मुख्यमंत्री ने कहा कि “जिस बिहार को कभी आबादी बोझ लगती थी, वही आज विकास की सबसे बड़ी ताकत है। अनुच्छेद 370 हटाने से लेकर राम मंदिर निर्माण तक, भाजपा ने जो संकल्प लिए पूरे किए। DBT से भ्रष्टाचार घटा है। शिक्षकों का वेतन-पेंशन मौलिक अधिकार है, इसे नहीं रोका जाएगा।”

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है और विकास गांव-गांव पहुंच रहा है। बिहार अब विकसित भारत की यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Related posts

शेखपुरा में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू

डीएम शेखर आनंद ने सुनी जनता की समस्याएं, जनता दरबार में आए 59 आवेदन

अयोध्या में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

error: