बिहार

तीन दिवसीय ग्रीष्म ऋतु शिविर में बच्चों को मिल रहा विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण

पटनासिटी, रॉबीन राज। मंगल तालाब स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में मारवाड़ी महिला समिति, पटना सिटी शाखा के तत्वावधान में तीन दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्म ऋतु शिविर का आयोजन किया गया। आज शिविर का दूसरा दिन हैं। जिसमे झुग्गी-झोपड़ी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को विभिन्न रचनात्मक एवं उपयोगी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के दौरान बच्चों को कागज से सुंदर फूल बनाने की कला, नृत्य, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, नागरिक सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं अन्य आवश्यक विषयों का प्रशिक्षण विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया। बच्चों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के लिए देवराज, आशीष कुमार, अभय और डॉ. श्रवण कुमार को आमंत्रित किया गया था।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष तारा झुमझूनवाला ने शिविर में शामिल बच्चियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रशिक्षण दे रहे शिक्षकों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और नई चीजें सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। समिति की ओर से बताया गया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का विकास करना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर संस्था की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा मीना गुप्ता, बाल विकास प्रमुख कविता पोद्दार, सचिव पूजा माखरिया, सुनीता बूबना, पूनम झुनझुनवाला, इंदु अग्रवाल, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहीं तथा बच्चियों का उत्साहवर्धन किया।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी बोले- मोदी सरकार के 12 साल में बदला बिहार, डिफेंस कॉरिडोर से हर जिले में एयर कनेक्टिविटी तक

शेखपुरा में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू

डीएम शेखर आनंद ने सुनी जनता की समस्याएं, जनता दरबार में आए 59 आवेदन

error: