बिहार

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बेगूसराय में मधेपुरा पुलिस के तीन दारोगा समेत 4 की मौत!

पटना,  पीयूष कुमार प्रियदर्शी :  बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हुई. हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन दारोगा समेत चालक की मौत हो गई है. इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच 31 के पास गुरुवार की रात की है.

एनएच 31 पर हुआ हादसा:घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच 31 के पास की है. घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार एवं सदर डीएसपी आनंद पांडे सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक सभी पुलिस अधिकारियों की पहचान साजन पासवान, नीरज कुमार, ज्ञानेंद्र अमर एवं चालक नीरज कुमार के रूप में की गई है.

प्रशिक्षण लेकर लौट रहे थे अधिकारी:बताया जा रहा है कि मधेपुरा जिले के रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार और आरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर, सभी थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे. पटना से एकदिवसीय प्रशिक्षण लेकर एक ही गाड़ी पर सवार होकर मधेपुरा जिला लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक से पीछे से टकरा गई.

तीन की मौके पर ही मौत: हादसा इतना भीषण था कि दो थाना प्रभारियों ज्ञानेंद्र अमर एवं नीरज कुमार और ड्राइवर नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में आनन-फानन में सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर के बाद उनकी भी मौत हो गई.

Advertisements
Ad 1

पुलिस महकमे में शोक: इन तीन पुलिस अधिकारियों समेत चार लोगों की मौत की खबर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई. हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए.

हादसे पर क्या बोले बेगूसराय एसपी?:घटना के संबंध में एसपी मनीष कुमार ने बताया, यह हादसा देर रात हुआ. इसमें चार लोगों की मौत हो गई, घटना की जांच चल रही है. पोस्टमार्टम किया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद जो भी कानूनी प्रक्रिया है, उसका पालन किया जा रहा है.

”घटना देर रात 12:30 बजे की बताई जा रही है. कार पटना से मधेपुरा की तरफ जा रही थी. कार की ट्रक के साथ टक्कर हुई है, लेकिन हादसा कैसे हुआ है इसकी जांच चल रही है. हादसे में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. जिसमें तीन पुलिसकर्मी मधेपुरा पुलिस के एसएचओ हैं और एक ड्राइवर है.’
मनीष कुमार, एसपी, बेगूसराय

Related posts

अयोध्या में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

भाजपा द्वारा आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” मीडिया संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मोदी के 12 वर्ष बेमिसाल कार्यक्रम के तहत सांसद रविशंकर प्रसाद ने पद्मश्री चिकित्सकों से की मुलाकात

error: