बिहार

मनेर में सूफ़ी महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक

मनेर, आनंद मोहन। बुधवार को मनेर शरीफ सूफी दरगाह के परिसर में 28 जून (जेष्ठ माह के अंतिम रविवार) को आयोजित होने वाले सूफी महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अनुमंडल स्तरीय मनेर खनकाह में गद्दीनशी सैयद शाह तारिक एनायतुल्लाह फिरदौसी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

Advertisements
Ad 1

दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी अनिरुद्ध पांडे के नेतृत्व में भवन निर्माण, प्रशासन, अग्निशमन, नगर परिषद, बिधुत विभाग, पर्यावरण अन्य विभागों के पदाधिकारियों से महोत्सव में पूर्व से भी बेहतर तैयारी को लेकर चर्चा हुई। वहीं गद्दीनशी सैयद शाह तारिक एनायतुल्लाह फिरदौसी ने इस बात पर बल दिया। वही सूफी महोत्सव के बहाने लोगों को कैसे मनेर की ओर आकर्षित किया जाए। इसके अलावा नामचीन सूफी गायक सुप्रीम महोत्सव में लाने पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। इसके अलावा एसडीओ व अन्य पदाधिकारियो ने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। मौके पर नगर परिषद सभापति विद्याधर विनोद, कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार, अंचलाधिकारी पूजा कुमारी, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, नगर सहायक मुकेश कुमार सहित प्रशानिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

लूट की साजिश नाकाम, हथियार और 17 कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार!

लोन, एटीएम और क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार!

टीबी मुक्त बिहार के लिए जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता जरूरी : राज्यपाल

error: