बिहार

लोन, एटीएम और क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। CCSU की साइबर टीम एवं साइबर थाना पटना की संयुक्त कार्रवाई में लोन दिलाने, एटीएम पिन जेनरेट करने, एटीएम अप्रूवल कराने, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने तथा रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम कराने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर नवनीत नगर, रानीपुर मेहंदीगंज तथा अशोक नगर वार्ड संख्या-11, कंकड़बाग क्षेत्र से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

Advertisements
Ad 1

पुलिस के अनुसार तकनीकी जांच एवं पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी संगठित रूप से साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 3 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 5 सिम कार्ड तथा एक लैपटॉप बरामद किया गया है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच में आरोपियों के विरुद्ध कई एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) शिकायतें दर्ज होने की जानकारी मिली है। अनुसंधान के दौरान इस गिरोह से जुड़े दो अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। इस संबंध में साइबर थाना पटना के थानाध्यक्ष सह पुलिस उपाधीक्षक श्री नीतीश चंद्र धारिया ने प्रेस को जानकारी दी।

Related posts

मनेर में सूफ़ी महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक

लूट की साजिश नाकाम, हथियार और 17 कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार!

टीबी मुक्त बिहार के लिए जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता जरूरी : राज्यपाल

error: