बिहार

कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल में विटामिन बी-12 पर आयोजित हुआ सीएमई कार्यक्रम

फुलवारीशरीफ, अजित। कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल, फुलवारी शरीफ, पटना में बुधवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सनोज कुमार की अध्यक्षता में सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय “शरीर में विटामिन बी-12 का उपयोग एवं इसकी कमी की स्थिति में लक्षण और उपचार” था।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों के बीच विटामिन बी-12 से संबंधित नवीनतम उपचार पद्धतियों एवं चिकित्सा प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई. चिकित्सकों ने कहा कि इस विषय पर अद्यतन जानकारी मरीजों के बेहतर उपचार में सहायक सिद्ध होगी तथा अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार सिंह, विशेषज्ञ (अस्थि रोग) ने विषय पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने विटामिन बी-12 की उपयोगिता, इसकी कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, पहचान और उपचार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। व्याख्यान के बाद चिकित्सकों के बीच गहन विचार-विमर्श हुआ तथा विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने सुझाव भी साझा किए. चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सनोज कुमार ने भी कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और चिकित्सकों को मरीजों के उपचार में नवीनतम चिकित्सा ज्ञान का उपयोग करने पर बल दिया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक समेत अस्पताल के सभी चिकित्सक उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

error: