बिहार

लूटकांड का खुलासा : पांच अपराधी गिरफ्तार, लूटे गए मोबाइल और बाइक बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार 19 मई 2026 को फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गोनपुर के पास अपराधियों ने दो व्यक्तियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल पांच अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार अपराधियों में आनंद कुमार राहुल कुमार विशाल कुमार यह तीनों महम्मदली चक का रहने वाला है इसके अलावा रोशन कुमार ममर्रेजपुर और सुनील हीरा चक नौबत पुर का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अपराधियों में से एक आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्तता की जानकारी मिली है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (फुलवारी शरीफ-1) सुशील कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले का सफल उद्भेदन किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है तथा अपराधियों के आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

error: