बिहार

सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, चेवाड़ा जाम से मुक्ति समेत 5 बड़े निर्देश

शेखपुरा,  उमेश कुमार :  समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में शनिवार को जमुई सांसद श्री अरुण कुमार भारती की अध्यक्षता में ‘संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी, प्रभारी DM, SP, सिविल सर्जन, DTO समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के 5 बड़े फैसले :

  1. चेवाड़ा मोड़ जाम पर सख्ती: सांसद ने चेवाड़ा नगर कार्यपालक पदाधिकारी को जाम और अतिक्रमण से तुरंत मुक्ति दिलाने का निर्देश दिया। NH-333A के कार्यपालक अभियंता के बैठक से गैरहाजिर रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया।
  2. 11.94 लाख का जुर्माना: सघन जांच अभियान में 1,194 लोगों से बिना हेलमेट और 58 लोगों से सीट बेल्ट न लगाने पर क्रमशः 11,94,000 रुपये और 58,000 रुपये वसूले गए। बिना लाइसेंस के 737 चालकों पर भी कार्रवाई हुई।
  3. 14 स्कूलों को चेतावनी: डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल समेत 14 प्राइवेट स्कूलों की बसों में बीमा, परमिट, प्रदूषण और V.L.T.D. की कमी मिली। DTO ने सभी कागजात तुरंत अपडेट करने की चेतावनी दी।
  4. शहर में नो एंट्री: विधायक के निर्देश पर कॉलेज मोड़ और तीनमुहानी पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद। दल्लू मोड़, चांदनी चौक, रेलवे स्टेशन और गिरहिंडा चौक से अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज होगा।
  5. NH-333A पर FIR की चेतावनी: सड़क किनारे गिट्टी-बालू रखने वाले दुकानदारों पर ‘बिहार खनिज नियमावली 2024’ के तहत सीधे FIR दर्ज होगी।

हादसों में 3% की कमी: परिवहन विभाग के मुताबिक जनवरी-मई 2026 में 32 सड़क दुर्घटनाओं में 30 की मौत हुई, जो पिछले साल से 3% कम है। जिले में कोई ‘ब्लैक स्पॉट’ नहीं है।

Advertisements
Ad 1

राह वीर योजना: सड़क हादसे में घायलों को ‘गोल्डन ऑवर’ में अस्पताल पहुंचाने वालों को 25,000 रुपये इनाम और सम्मान पत्र दिया जाएगा। ‘हिट एंड रन’ पीड़ितों को मुआवजे का भुगतान तेज किया गया है।

बैठक की शुरुआत में सभी अधिकारियों को जल-जीवन-हरियाली के तहत पौधा देकर सम्मानित किया गया। सांसद ने चेवाड़ा अंबेडकर चौक, एकरामा मोड़ समेत संवेदनशील जगहों पर रंबल स्ट्रिप, साइन बोर्ड लगाने और 67 में से बचे 41 स्कूलों के पास जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के निर्देश दिए।

Related posts

6वीं बिहार स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आगाज

अधिक मास के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति ने की गौ सेवा

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

error: