बिहार

जलजमाव होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा

फलका, सरफराज गुड्डू : मोरसंडा पंचायत के लक्ष्मीपुर बांध टोला के वार्ड संख्या 04 में सड़क पर जलजमाव होने से ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी के कारण छात्र छात्रों, स्थानीय ग्रामीणों तथा आसपास के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हर साल बारिश के समय ऐसी हलात में रहने को मजबूर हो जाते हैं। और सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहता है। जिससे पानी कीचड़ देर तक नहीं सूखने से दुर्गंध से मच्छर ज्यादा फैलने लगती है,

जिससे हम लोग कई बीमारी में संलिप्त हो जाते हैं। और लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो जाता है। खासकर हम लोगों का छोटा – छोटा बच्चा जब स्कूल पढ़ने जाते है तो बच्चे को इसी कीचड़ से गुजरना पड़ता है दुर्भाग की बात तो ये है कि मेरे इस गांव में एक हनुमान मंदिर है इस कीचड़ के वजह से हम लोग मंदिर पूजा करने नहीं जा पाते हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीण, सरजुग चौधरी, मसुदन चौधरी, ब्रह्मदेब चौधरी, अर्जुन चौधरी, कुशो चौधरी ने बताया कि हर पंचायत चुनाव में सभी स्थानीय प्रतिनिधि वादा करते हैं मनरेगा के तहत से इस समस्या से निजात दिला देंगे। लेकिन जब जीत के आते हैं तो अपना वादा भूल जाते हैं शायद पंचायत का अधूरा काम को ही विकास कहते हैं।

Related posts

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

पथ निर्माण मंत्री ने की ROB परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए सख्त निदेश

error: