बिहार

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में दिनांक 29 मई से 31 मई तक रामदेव महतो सभागार में आयोजित छठी स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए बिहार हितैषी पुस्तकालय में आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक मे चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए अलग अलग कमिटी बनाई गई। यह बैठक आयोजन सचिव जे पी मेहता के मार्गदर्शन मे किया गया। सफल आयोजन के लिए आठ सव कमिटी बनाई गई है। रजिस्ट्रेशन कमिटी, अवासन कमिटी, भोजन व्यवस्था कमिटी, हाॅल मैनेजमेंट कमिटी, स्वागत कमिटी, टूर्नामेंट टेक्निकल कमिटी, मिडिया कमेटी एवं मेडिकल व्यवस्था कमिटी।

Advertisements
Ad 1

इस बात की जानकारी आयोजन सचिव जे पी मेहता ने दी, उन्होने बताया की इस चैम्पियनशिप मे बिहार के अलग अलग जिलो से लगभग 400 बालक बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे है। पटना ताइक्वांडो के अध्यक्ष एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू ने आयोजन समिति के सदस्यो को वेहतर सुविधा प्रदान कराने का निर्देश दिए है। खिलाड़ीयो के ठहरने की व्यवस्था, भामाशाह समाज कल्याण ट्रस्ट भवन, विश्वकर्मा सामुदायिक भवन, एवं पाटलिपुत्र परिषद मंगल तालाब मे किया गया है। इस बैठक मे पटना ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारीगण, कुमार कर्मवीर, रविश रमण, बबली मिश्रा, अकाश पंकज, शेखर मेहता,साकेत कुमार, राॅकी कुमार, सुधीर कुमार, प्रीती कुमारी,निशांत कुमार, आलोक कुमार, विजय प्रकाश, भूमी कुमारी,आशुतोष कुमार, अकक्षत कुमार, शुधांशु कुमार, शुभम कुमार एवं अन्य सिनियर खिलाड़ी उपस्थित हुए।

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की पहल : गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित

मुखिया सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

कोरियन भाषा प्रशिक्षण से खुलेगा बिहार के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार : सचिव, डॉ. कौशल किशोर

error: