बिहार

बेऊर थाना के टॉप-10 आरोपी को STF और पुलिस ने किया गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। बेऊर थाना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में थाना के टॉप-10 आरोपियों में शामिल कुख्यात अपराधी अनीश कुमार उर्फ मोनू सिंह को पटना से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी सुपौल जिले के वार्ड नंबर-15 का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बेऊर थाना में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें बेऊर थाना कांड संख्या 371/21 धारा 411/34 आईपीसी, कांड संख्या 357/21 धारा 392 आईपीसी, कांड संख्या 359/21 धारा 392 आईपीसी तथा कांड संख्या 369/21 धारा 392 आईपीसी शामिल हैं। बेऊर थाना पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को पटना से विधिवत गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

डॉ. इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का हिंदी और उर्दू में किया अनुवाद, सुचिता सिंह ने दी बधाई

विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम का पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक