बरबीघा, अंकुश कुमार : शेखपुरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरबीघा के प्रांगण में रविवार को पूर्व छात्र परिषद की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विद्यालय वंदना के साथ हुआ।
मुख्य बिंदु:
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण बिहार प्रांत सह संयोजक पूर्व छात्र परिषद श्री अभिषेक पांडेय, पू त ज म सरस्वती विद्या मंदिर राजगीर के संयोजक किशन जी और प्रांत टोली सदस्य शिवम् राज उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता अभिषेक पांडेय ने ‘पूर्व छात्र परिषद के कार्य कैसे और क्यों?’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व छात्र हमारे विद्यालय की जड़ और पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि विद्या भारती के छात्र आज हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। समाज में उनकी पहचान भूषा, भाषा, भोजन और भ्रमण से हो जाती है। बरबीघा के छात्रों के संस्कार, समर्पण और स्मरण शक्ति अन्य स्थानों से अलग हैं।
बैठक में विद्यालय के संरक्षक आचार्य सरबिन्दु जी, चंदन जी, सुकन्या जी, मिहिर जी के साथ पूर्व छात्र निरंजन कुमार, अंकु कुमार, पीयूष कुमार, शुभम् कुमार, रोहित कुमार, अमन कुमार, अंकुश कुमार, आकृति कुमारी, सोनम कुमारी, सिम्मी कुमारी सहित कई पूर्व छात्र मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।
