बिहार

कंपार्टमेंट परीक्षा में गणित विषय शांतिपूर्ण संपन्न, 47 छात्राओं को मिला मार्गदर्शन का लाभ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा के अंतर्गत मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रथम संस्था द्वारा बिहार बोर्ड से अनुत्तीर्ण 47 छात्राओं को विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संस्था के निरंतर प्रयासों से छात्राओं में आत्मविश्वास में वृद्धि देखी गई और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हुई। संस्था द्वारा परीक्षा से पूर्व विशेष कक्षाओं, अभ्यास सत्रों और मार्गदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव परीक्षा में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Advertisements
Ad 1

इस सफल पहल में राजेश कुमार पाण्डेय, स्नेहा रानी, रुचि गुप्ता, नदीश्वरी कुमारी एवं श्वेता कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने समन्वय, प्रबंधन एवं छात्राओं के सहयोग में सराहनीय योगदान दिया। संस्था ने बताया कि भविष्य में भी छात्रों के शैक्षणिक उत्थान के लिए इस प्रकार के प्रयास जारी रहेंगे और बिहार बोर्ड के साथ मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में कार्य किया

Related posts

मुहर्रम-2026 : ताजिया जुलूस को लेकर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक

शेखपुरा मॉडल स्कूल में 1 जुलाई से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय, डीएम शेखर आनंद का औचक निरीक्षण

सीएम सम्राट चौधरी ने दिग्विजय सिंह को 16वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

error: