पटना, विक्रम कुमार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बिहार के खगड़िया जिले में कई विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
- सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल:
CM ने गंगा नदी पर बन रहे सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल और पहुंच पथ का हवाई व स्थलीय सर्वे किया। समीक्षा बैठक में 2027 तक पुल का गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। CM ने कहा- “इस सेतु से क्षेत्रीय व अंतर्राज्यीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बाबा वैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी।” एप्रोच पथ पर वृक्षारोपण और प्रकाश की बेहतर व्यवस्था करने को भी कहा।
- मां कात्यायनी मंदिर:
चौथम प्रखंड स्थित मां कात्यायनी मंदिर में CM ने पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-शांति की कामना की। मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने साइट मैप से योजना बताई। CM ने निर्देश दिया- “श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्माणाधीन संरचनाओं को तेजी से और बेहतर ढंग से पूरा करें।” मंदिर समिति ने CM को प्रतीक चिह्न व चुनरी भेंट की।
- मानसी-सहरसा पथ SH-95:
खगड़िया-सहरसा पथ के उन्नयन, चौड़ीकरण कार्य की प्रगति देखी। 31 दिसंबर 2026 तक गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने को कहा। यह 28.08 किमी लंबा पथ खगड़िया-सहरसा की दूरी 90 किमी से घटाकर 55 किमी कर देगा। अभी 4 नदियों पर पुल नहीं होने से बदलाघाट बांध से फन्गो हॉल्ट तक 6.82 किमी में सीधा संपर्क नहीं है। पथ बनने से मां कात्यायनी मंदिर का सीधा संपर्क होगा और व्यापार, पर्यटन, रोजगार बढ़ेगा।
जनस्वागत:
सड़क मार्ग से जाते समय जगह-जगह लोगों ने CM का फूल-माला व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मौजूद:
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक पन्नालाल पटेल, CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल, पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह, मुंगेर कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
