बिहार

पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम के बाद भाजपा ने जिस तरह से झालमुडी खाकर जनता के बीच स्वयं को प्रस्तुत किया; उसे अपनी पार्टी का नाम बदलकर भारत झालमुड़ी पार्टी कर देना चाहिए : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अब अपना नाम बदलकर “भारत झालमुड़ी पार्टी” रख देना चाहिए। चुनाव परिणाम के बाद जिस तरह से झालमुडी का प्रचार प्रसार भाजपा के द्वारा किया जा रहा है इससे स्पष्ट होता है कि वह मुद्दों से ध्यान भटका कर जनता का ध्यान पश्चिम बंगाल के चुनाव गांधी से हुई जीत के परिणाम से अलग दिखाना चाहती है। जबकि पश्चिम बंगाल के चुनाव में जनादेश की “चोरी” की गई है।

Advertisements
Ad 1

एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की भूमिका पूरे चुनाव के दौरान निष्पक्ष नहीं रही। इन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने एक स्वतंत्र संस्था की तरह काम करने के बजाय भाजपा के प्रकोष्ठ की तरह व्यवहार किया, जिससे चुनाव की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। जो आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने वक्तव्य से भी स्पष्ट कर दिया। राजद प्रवक्ता ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से चुनाव प्रक्रिया संचालित की गई, उससे साफ संकेत मिलता है कि मतदाताओं की इच्छा के के खिलाफ काम हुआ और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के साथ न्याय नहीं हुआ। इन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और “जनादेश की चोरी” का मामला है। भाजपा और उसके सहयोगी दल चुनाव में मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एक खास नैरेटिव और पीआर (पब्लिक रिलेशन) सेट करने की कोशिश कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक प्रवृत्ति है।
एजाज अहमद ने मांग की कि पूरे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जनता का विश्वास लोकतांत्रिक संस्थाओं में बना रहे।

Related posts

पटना में बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियार के साथ 5 गिरफ्तार, लूट की साजिश नाकाम

पटना में अवैध नशीले इंजेक्शन का कारोबार उजागर, 4 गिरफ्तार!

नरपतगंज में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान तेज, घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा

error: