बिहार

पुलिस केंद्र में परेड, अनुशासन व दक्षता पर जोर

जहानाबाद, न्यूज़ क्राइम 24। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के दिशा-निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस केंद्र, जहानाबाद में परेड का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) के नेतृत्व में आयोजित इस परेड का उद्देश्य पुलिस बल के जवानों एवं पदाधिकारियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्साह को सुदृढ़ करना था।

Advertisements
Ad 1

परेड के दौरान विभिन्न टुकड़ियों के टर्नआउट, ड्रिल एवं अनुशासन का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा जवानों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में तत्परता बनाए रखने तथा व्यावसायिक उत्कृष्टता को निरंतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पुलिस बल की कार्यकुशलता एवं अनुशासन में निरंतर सुधार होता है, जो कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में सहायक है।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: