शेखपुरा, उमेश कुमार : जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। DM ने कृषि, गव्य विकास और पशुपालन की योजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को ‘मिशन मोड’ में काम करने का निर्देश दिया।
कृषि विभाग के लिए निर्देश:
- PM किसान समृद्धि योजना: जिला कृषि पदाधिकारी को सभी लंबित आवेदनों का तुरंत निपटारा करने को कहा।
- खाद-बीज वितरण: पूरी पारदर्शिता बरतें और लाभान्वित किसानों की सूची दें।
- राजस्व कार्य: खाता-खसरा अपडेट, आधार सीडिंग और किसान पंजीकरण को प्राथमिकता दें।
- तकनीक पर जोर: ‘बिहार कृषि ऐप’ का प्रचार करें और मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं।
- भंडारण: घाटकुसुंभा में प्याज भंडारण के लिए गोदाम हेतु जमीन चिह्नित करें।
- बागवानी: बगीचों की जियो-टैगिंग सुनिश्चित करें।
- कृषि यंत्र: योग्य लाभुकों का चयन कर क्लस्टर बनाकर खेती को बढ़ावा दें।
गव्य विकास व पशुपालन:
DM ने बताया कि समग्र विकास योजना और देशी गो-पालन योजना के 42 आवेदन बैंक स्तर पर लंबित हैं। इनकी तत्काल जांच कर निपटारा शुरू करने को कहा। साथ ही निर्देश दिया:
- पशुओं का पर्याप्त टीकाकरण हो।
- पशु चिकित्सालयों में दवा की कमी न हो।
- वंशावली प्रमाण पत्र समय पर मिले, इसके लिए बेहतर समन्वय रखें।
प्राकृतिक खेती पर फोकस:
DM ने नेचुरल फार्मिंग और ‘कृषि सखी’ योजना से महिलाओं को जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में मौजूद:
जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी व अन्य विभागों के कर्मी उपस्थित थे।
