फुलवारीशरीफ, अजित। मदर्स इंटरनेशनल अकादमी, पटना में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक अरशद अहमद, प्राचार्या सुप्रिया चटर्जी, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण एवं मुख्य अतिथि रवि रंजन (महाप्रबंधक, पर्यावरण, पटना मेट्रो), विवेक गौतम (प्रोजेक्ट मैनेजर, पटना मेट्रो), कशिश कुमार (फॉरेस्टर), मनीष कुमार (मुख्य महाप्रबंधक, पर्यावरण) और राजेश कुमार आर्या (को-ऑर्डिनेटर, पटना मेट्रो) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की. विद्यालय के निदेशक अरशद अहमद ने कहा कि पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने का प्रभावी माध्यम है. वहीं प्राचार्या सुप्रिया चटर्जी ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।
