बिहार

270 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में घूरना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 270 लीटर नेपाली निर्मित शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान उसका एक सहयोगी मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सागर कुमार (लगभग 25 वर्ष), पिता मनोज दास, निवासी तुलसी पट्टी वार्ड संख्या-13, थाना बलुवा, जिला सुपौल के रूप में की गई है।

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आरोपी के पास से 270 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। साथ ही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस को देखते ही उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बरामद शराब एवं बाइक को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

बिहार में 104.9 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार!

इबोला जैसी स्वास्थ्य आपदा से निपटने की तैयारी परखी गई, एम्स पटना में हुआ हाई-लेवल मॉक ड्रिल

नागालैंड के राज्यपाल का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

error: