बिहार

घूरना थाना पुलिस की कार्रवाई, शराब सेवन व हत्या के प्रयास समेत चार आरोपी गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। घूरना थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, हशामुदीन (पिता समू सुल हक, निवासी प्रमाणपुर, जिला सुपौल) एवं राजेंद्र पासवान (निवासी महेशपट्टी, थाना घूरना) को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं सागर कुमार (पिता मनोज दास, निवासी तुलसी पट्टी, थाना बलुआ, जिला सुपौल) को शराब परिवहन के आरोप में पकड़ा गया है। इसके अलावा मोहम्मद नासिर (पिता मोहम्मद अख्तर, निवासी भवानीपुर, जिला अररिया) को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया है। घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को विधि-सम्मत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Related posts

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

error: