बिहार

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। जप्त की गई बाइक हौंडा एसपी 125 सीसी बताई जा रही है, जिस पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है। हालांकि, बाइक का चेसिस नंबर (MEAJC65IFGT283982) दर्ज पाया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज वार्ड संख्या-9 निवासी अभिषेक कुमार साह (22 वर्ष), पिता प्रदीप साह के रूप में की गई है।

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related posts

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सेंट कैरेंस हाई स्कूल के छात्रों ने मेदांता अस्पताल का किया शैक्षणिक भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को जाना

मदर्स इंटरनेशनल अकादमी में विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया हरित जीवन का संकल्प

error: