बिहार

7 साल से लापता 55 वर्षीय महेंद्र मंडल का अब तक नहीं मिला सुराग

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशिकापुर वार्ड संख्या 7 निवासी 55 वर्षीय महेंद्र मंडल वर्ष 2019 से लापता हैं। वे जगदीश प्रसाद मंडल के पुत्र बताए जाते हैं।

घटना के संबंध में परिजनों द्वारा फुलकाहा थाना में वाद संख्या 177/19 दर्ज कराया गया था। परिजनों के अनुसार, महेंद्र मंडल के लापता होने के बाद से लगातार उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले में पुलिस भी जांच कर रही है, फिर भी सफलता हाथ नहीं लगी है। इस संबंध में फुलकाहा थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जांच जारी है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द महेंद्र मंडल का पता लगाया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और परिवार को राहत मिल सके।

Related posts

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

धूमधाम से मना डांडिया समारोह, बच्चों ने दिया बुराइयों के अंत का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

error: