बिहार

मुजफ्फरपुर में लगेगी विशाल टेक्सटाइल इकाई, लगभग 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में औद्योगिक विकास लगातार गति पकड़ रहा है और राज्य विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करते हुए एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। इसी क्रम में, उद्योग विभाग के अंतर्गत बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना स्वीकृति समिति (PCC) की बैठक में लिए गए निर्णय महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

इसी कड़ी में M/s SAPL Industries Private Limited को मुजफ्फरपुर जिले के IA मुजफ्फरपुर में औद्योगिक इकाई स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रस्तावित इकाई लगभग 1.38 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित की जाएगी, जहां रेडीमेड गारमेंट्स का उत्पादन होगा। इस परियोजना में लगभग ₹30 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। यह परियोजना न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी, बल्कि लगभग 1500 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित कर क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

Advertisements
Ad 1

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आयडा के प्रबंध निदेशक, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित यह परियोजना बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और निवेशकों को तेज एवं सहज सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे प्रयास बिहार को एक मजबूत औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होंगे।

बिहार सरकार संतुलित एवं समग्र औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। निवेशकों को आधुनिक अवसंरचना, सरल प्रक्रियाएं, बेहतर कनेक्टिविटी एवं नीतिगत सहयोग उपलब्ध कराकर एक अनुकूल निवेश वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। यह पहल रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बिहार को वस्त्र एवं परिधान उद्योग के क्षेत्र में एक सशक्त एवं प्रतिस्पर्धी गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

डिजिटल युग में जनगणना 2027 : बिहार में शुरू हुआ स्व-गणना अभियान, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शुभारंभ

सांसद पप्पू यादव के बयान पर भड़की बिहार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा- यह एक व्यक्ति की सोच नहीं, समाज की मर्यादा पर सीधा आघात

पटना में ट्रैफिक पुलिस की तत्परता: भटके मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया

error: