पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में संविधान निर्माता भारत रत्न श्री B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर Tejashwi Yadav सहित पार्टी के नेताओं ने बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगनी लाल मंडल ने की, जबकि संचालन उदय नारायण चौधरी ने किया। अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से पिछड़े, अतिपिछड़े, अनुसूचित जाति और जनजाति के अधिकार सुनिश्चित किए। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को शिक्षित, संगठित और संघर्ष के मार्ग पर आगे बढ़ना होगा।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके फैसलों के कारण भाजपा-आरएसएस को बढ़ावा मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि “बापू के हत्यारे Nathuram Godse की विचारधारा पर चलने वालों को सत्ता सौंपकर अंबेडकर के विचारों को आहत किया गया है।” उन्होंने कहा कि यह सब दबाव की राजनीति का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में पिछड़ा, दलित, अतिपिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट होकर साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ संघर्ष करना होगा।
तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार विकास के मुद्दों—पढ़ाई, दवाई और कमाई—पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे आम जनता परेशान है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राजद “आरक्षण में आरक्षण” के पक्ष में है और एससी/एसटी, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं को इसमें उचित भागीदारी दिलाने के लिए सदन में मजबूती से आवाज उठाएगा। कार्यक्रम के दौरान दलित समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया। सोनी कुमारी और विकास कुमार मल्लिक (इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान) तथा चंदन मल्लिक (मैट्रिक में प्रथम श्रेणी) को शॉल और 5100 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अब्दुलबारी सिद्दीकी, रामचंद्र पूर्वे, कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, अवध बिहारी चौधरी, सर्वजीत पासवान, अशोक कुमार सिंह, तनवीर हसन, शिवचंद्र राम, सुरेश पासवान, कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव, सुबेदार दास, अनीता देवी, गौतम कृष्ण, भूदेव चौधरी, प्रो. चंद्रशेखर, ललित कुमार यादव, लक्ष्मेश्वर राय, शक्ति सिंह यादव, चंद्रहास चौपाल, राजेंद्र राम, सुदय यादव, रेखा पासवान, समता देवी, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, अनवर आलम, दीनानाथ सिंह यादव, सतीश कुमार दास, एजाज अहमद, एज्या यादव, सारिका पासवान, अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, आरजू खान, मुकुंद सिंह, राजेश यादव, प्रमोद कुमार राम, निर्भय अंबेडकर, मो. फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, संजय यादव, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, प्रेम कुमार गुप्ता, ई. अशोक यादव, भाई अरुण कुमार, बल्ली यादव, नंदू यादव, अभिषेक सिंह, सत्येंद्र शाह गोंड, संजय ठाकुर, महताब आलम, तनुश्री मांझी, दीपक मांझी, निवास रजक, पिंकी भारती, राजेश मालाकार, राजेश पाल, चंदेश्वर धांगर, बबलू मालाकार, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, कुमर राय, उपेंद्र चंद्रवंशी, जेम्स कुमार यादव, मो. अफरोज आलम, गणेश कुमार यादव, विमल राय, मनोज यादव, समशेर शर्मा, बिंदन यादव, सरदार रंजीत सिंह, शेखर यादव सहित हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत तेजस्वी यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से की गई। उदय नारायण चौधरी ने उन्हें मखाना की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान दलित समाज के नेताओं ने बाबा साहब की लिखित पुस्तक ‘संविधान’ और उनका तैल चित्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही गुजरात के अहमदाबाद से आए अशोक मोची और कुतुबुद्दीन अंसारी का भी स्वागत किया।
