बिहार

स्व रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर महिला फुटबॉल का आयोजन उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि – रामकृपाल यादव


पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी के अध्यक्षता में स्व रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आज संजय गांधी स्टेडियम गर्दनीबाग पटना में एक दिवसीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव जी, पटना की उपमहापौर श्रीमती रश्मि चंद्रवंशी जी, पूर्व महापौर श्याम बाबु राय, वार्ड पार्षद शशि भूषण राय एवं शारदा देवी शामिल हुए एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किए।

आज का मुकाबला पटना एकादश बनाम कैमूर के बिच खेला गया जिसमे पटना के रुख्षर बेहतरीन खेल के बदौलत पटना टीम ने कैमूर टीम को 2-1 से पराजित कर चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया | रुख्षर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया | उक्त अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव जी ने कहा की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ निरंतर खिलाड़ियों के हित में विभिन्न खेलों का आयोजन करते रहती है जिससे बिहार के खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म प्रदान हो सके साथ ही साथ श्री रामकृपाल यादव ने कहा की खिलाड़ियों के हित की लड़ाई में भाजपा सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी।

उक्त अवसर पर पटना की उप महापौर श्रीमती रश्मि चंद्रवंशी ने कहा की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ निरंतर महिला खिलाड़ियों के हौसला अफजाई हेतु महिला खेलो का आयोजन करते रहती है जिससे महिला खिलाड़ियों का रुझान खेल के प्रति बढ़ा है और उचित प्लेटफार्म मिलने से वो अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर पा रहीं है।

Advertisements
Ad 1

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने कहा की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव बिहार के खिलाड़ियों के हित में सोचती है और काम करती है। श्री राजू ने कहा की उनकी पूरी टीम खिलाड़ियों के हित में हर लड़ाई लड़ने को तैयार है जिससे बिहार के खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय खेलो में बिहार का नाम रौशन कर सकें।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं कार्यक्रम के संयोजक राजीव रंजन यादव, मंच सञ्चालन आनंद सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन सह-संयोजक विकाश कुमार गोल्डी ने किया |

उक्त अवसर पर कंचन कुमारी, विकास सिंह, रमेश गुप्ता, संजय राय, अजय मुन्ना, शैलेन्द्र नारायण सोनू, कुंदन कुमार, मोहित श्रीवास्तव, प्रशांत निराला, अभिराम शर्मा, पूर्व सिन्हा, पवन जयसवाल, प्रेम प्रकाश, मदन पंडित, विकाश कुमार, अजय निषाद, मनोज कुमार, नीरज यादव, अभिराज रंजन सहित सैकड़ों खेल प्रेमी शामिल थे।

Related posts

तख्त साहिब के अधीन जमीनों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध : इन्द्रजीत सिंह, लखविन्दर सिंह

64 एकड़ भूमि 15 इकाइयों को हुईं आवंटित, ₹3,000+ करोड़ का निवेश और लगभग 1500 लोगों को रोज़गार की संभावना

13 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट, समय में हुआ बदलाव

error: