बिहार

कटक में 8 अप्रैल से ऑल इंडिया नेशनल इंडोर रोइंग प्रतियोगिता, बिहार के 5 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रथम ऑल इंडिया नेशनल इंडोर रोइंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन ओडिशा के कटक में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ओडिशा रोइंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में बिहार रोइंग टीम के पांच खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों के लिए पटना के गुलजारबाग खेल परिसर में 15 दिनों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रतियोगिता में अंडर-23 वर्ग में अनमोल लक्ष्य और मो. आशीम, ओपन वर्ग में साहब बाबू, जबकि लाइट वेट (75 किलोग्राम से कम) वर्ग में डेविड फामुलान और सनी कुमार भाग लेंगे। टीम के दल प्रबंधक तपन कुमार साहा और कोच मो. मुख्तार खान होंगे।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: