बिहार

तख्त साहिब के अधीन जमीनों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध : इन्द्रजीत सिंह, लखविन्दर सिंह

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी द्वारा मीटिंग में सर्वसम्मिति से फैसला लिया गया था कि तख्त साहिब के अधीन जो जमीनें आती हैं और उन पर कई लोग जबरन कब्जा किए हुए हैं यां करने की फिराक में है, उनकी सरकारी नापाई करवाकर, चारदीवारी करवाई जाए। इसके लिए अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह सहित सभी सदस्यों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह की संरक्षता में एक कमेटी का गठन किया था, जिसमें उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह को सहयोगी के तौर पर रखा गया था, जो सारे मामलों को देखेगी।

इसी के चलते सः लखविन्दर सिंह द्वारा मैनेजर हरजीत सिंह, दलीप सिंह पटेल को साथ लेकर सभी जमीनों का निरीक्षण किया जा रहा है और आज समस्तीपुर के ताजपुर गुरुद्वारा साहिब के साथ लगती जमीन की सरकारी नापाई करवाई गई। इस मौके पर महासचिव इन्द्रजीत सिंह भी उनके साथ रहे। सः लखविन्दर सिंह एवं सः इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि बहुत जल्द यहां पर चारदीवारी का कार्य शुरु किया जाएगा। उन्होंने बताया किड्स कार्य के लिए उन्हें स्थानीय निवासियों और सरकार का पूर्ण समर्थन मिला है जिसके चलते यह संभव हो पाया है। इसी प्रकार आन वाले दिनों मंे अन्य जमीनों पर भी नापाई करवाकर चार दीवारी का कार्य किया जाएगा ताकि तख्त साहिब कमेटी की सभी जमीनों को सुरक्षित किया जा सके। तख्त पटना साहिब कमेटी ने बिहार सरकार और प्रशासन से अपील की है तख्त साहिब की जमीनों को सुरक्षित करने में कमेटी का सहयोग करे।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: