बिहार

आधुनिक तकनीक से दृष्टिबाधितों के जीवन में आएगा उजाला, NFB की कार्यशाला संपन्न

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दृष्टिबाधितों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ (NFB) बिहार शाखा द्वारा कदमकुआं स्थित कार्यालय में ‘डिजिटल साक्षरता एवं महा-सशक्तिकरण कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तकनीक के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।

कार्यशाला में रांची विश्वविद्यालय से आए प्रशिक्षकों—अरुण कुमार, नंदन कुमार, कुंदन कुमार और सीमा कुमारी ने प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सहायक तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान Gemini और ChatGPT जैसे AI टूल्स के साथ-साथ Google Lookout और Dolphin EasyReader ऐप्स का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संगठन के युवा सचिव आदित्य नारायण (ए.एन. तिवारी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने युवाओं से डिजिटल साक्षरता अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर संघ के महासचिव अर्जुन कुमार सिंह, अध्यक्ष सुमन प्रसाद, सचिव शशिकांत सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं कविंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यशाला में करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित महिला एवं पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई।

Related posts

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल

अपराध पर जाति की राजनीति करने वाले तेजस्वी को ‘जंगलराज’ का आईना देखना चाहिए : मंगल पांडेय

error: