बिहार

फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला गिरोह पकड़ा, मास्टरमाइंड मौसिम गिरफ्तार!

अररिया, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले के फारबिसगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान अवैध रूप से संचालित ‘सोनू आधार पेन सेंटर’ पर छापेमारी कर मुख्य आरोपी मोहम्मद मौसिम को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त सेंटर के जरिए लंबे समय से लोगों के फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जा रहे थे, जिससे सरकारी व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे थे। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा और आरोपी को मौके से दबोच लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध दस्तावेज, कंप्यूटर सिस्टम और आधार कार्ड से संबंधित उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामग्री के आधार पर गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

मामले को लेकर जितेंद्र कुमार (पुलिस अधीक्षक, अररिया) ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: