बिहार

बाबा चौहरमल जयंती महोत्सव की तैयारी तेज, 7-8 अप्रैल को भव्य आयोजन होगा

पटना, अजित। फुलवारी शरीफ के चौहरमल नगर स्थित चौहरमल पार्क में आगामी 7 एवं 8 अप्रैल 2026 को शिरोमणि बाबा चौहरमल की 41वीं राष्ट्रीय दो दिवसीय जयंती महोत्सव को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है. इसको लेकर शिरोमणि बाबा चौहरमल स्मारक निर्माण समिति की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भाई दिनेश पासवान ने की. उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वैशाख माह की पावन बेला में बाबा चौहरमल जयंती महोत्सव मनाया जाएगा. कार्यक्रम के तहत 7 अप्रैल को चितकोहरा अंबेडकर चौक से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो चौहरमल पार्क, चौहरमल नगर फुलवारी शरीफ तक पहुंचेगी. शोभा यात्रा में हाथी, ऊंट, घोड़ा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. इस दौरान पारंपरिक तरीके से तलवार, लाठी और भाला आदि के करतब भी प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह के पहले दिन 7 अप्रैल मंगलवार को संध्या 6.30 बजे से चौहरमल पार्क में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा

Advertisements
Ad 1

जो देर रात्रि तक चलेगा. वहीं 8 अप्रैल बुधवार को संध्या 6.30 बजे से समापन समारोह आयोजित किया जाएगा. दोनों दिनों की रात्रि में पारंपरिक लोकगाथाओं पर आधारित नाट्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष रविन्द्र पासवान, सचिव शैलेन्द्र पासवान, उप सचिव मनोज कुमार रविदास, संयुक्त सचिव सुभाष पासवान, व्यवस्थापक महेश पासवान उर्फ लल्लू जी, राम बाबू पासवान, शैलेश उर्फ गुड्डु पासवान, पिंटू पासवान सहित राजेन्द्र पासवान, विकल, चन्दन, संतोष, अजय, बड़का पासवान, राजेश पासवान, रामानन्द पासवान, निवास पासवान समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जयंती समारोह को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: