दिल्ली, (न्यूज़ क्राइम 24) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर न्यू मास्टर ड्रेन प्लान–2025 के अंतर्गत RCC ड्रेन निर्माण कार्य तथा के.एल. बग्गा मार्ग और भगवान महावीर मार्ग पर बड़े बरसाती नाले के नव-निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इन नए और आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण से जलभराव की समस्या में कमी आएगी, पानी की निकासी बेहतर होगी और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
यातायात को सुगम बनाने के लिए शालीमार चौक पर लेफ्ट टर्न फ्री स्लिप रोड तथा आर.यू.बी के आसपास यू-टर्न की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे ट्रैफिक अधिक व्यवस्थित और सुचारु होगा।साथ ही क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं।
