शेखपुरा, पंकज कुमार : माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के भरतगंज मुहल्ले में स्थित माहुरी मंडल में गुरुवार को माहुरी समाज के बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक, ज्ञानवर्धक और पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी कुलदेवी माता मथुरासिनी की महिमा और समृद्ध संस्कृति से जोड़ना था। बच्चों की भागीदारी ने उत्सव को यादगार बना दिया।

परिवारिक संस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मां मथुरासिनी की आरती,सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कार्यक्रम, अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर एवं स्वागतम् गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके बाद माहुरी समाज के बच्चों ने फिल्मी और भक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दो दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन हुआ।
