बिहार

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

फुलवारीशरीफ, अजीत। क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में गुरुवार से वार्षिक परीक्षा की शुरुआत हो गई. पहले दिन विभिन्न स्कूलों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा को लेकर विद्यालयों में शांतिपूर्ण माहौल देखा गया और शिक्षक छात्रों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर शिक्षिका नीतू शाही ने बताया कि वार्षिक परीक्षा में बच्चों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है और छात्र पूरी एकाग्रता व लगन के साथ परीक्षा दे रहे हैं. उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि शांत और स्थिर मन से प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उत्तर लिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रश्नपत्र में कुछ प्रश्न कठिन लगें तो पहले उनका हल करने का प्रयास करें और आसान सवालों को बाद में भी कम समय में हल किया जा सकता है. साथ ही छात्रों को सलाह दी कि वे घर पर नियमित रूप से पढ़ाई करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। शिक्षकों ने कहा कि परीक्षा बच्चों के ज्ञान का आकलन करने का माध्यम है, इसलिए छात्र बिना तनाव के अपनी तैयारी के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करें. विद्यालय प्रशासन ने भी परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की व्यवस्था की है।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

विश्व किडनी दिवस पर पारस एचएमआरआई अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

error: