बिहार

फुलकाहा पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड के 24.750 लीटर शराब के साथ बाइक किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने गुरुवार को करीब 2:00 बजे अलग अलग ब्रांड के अंग्रेजी और देशी शराब 24.750 लीटर बरामद किया है। वहीं तस्कर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब तस्कर सुपर स्प्लेंडर बाइक लेकर नेपाल से शराब लेकर फुलकाहा थाना क्षेत्र के भोड़हर भंगही पक्की सड़क मार्ग से जा रहा था। बाईक इतने तेज रफ्तार में था कि सड़क पर पैदल चल रहे एक 50 बर्षीय व्यक्ति को जबरदस्त टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि व्यक्ति मौके पर ही नीचे गिर गया और बेहोश हो गये। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को फारबिसगंज सदर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे थे तब तक तस्कर कहीं छुप गया।

Advertisements
Ad 1

घटना की जानकारी फुलकाहा थाना 112 पर डायल कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शराब और बाइक को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद थाना ले गए। जानकारी के अनुसार घटना भंगही पंचायत के वार्ड- 5 ठाकुर टोला के समीप की है। घायल व्यक्ति 50 बर्षीय कृष्णदेव् ठाकुर पिता स्वर्गीय जामुन ठाकुर ग्राम भोड़हर हाट वार्ड-05 है। घायल व्यक्ति का स्थिति गंभीर देख डॉक्टर रेफर कर दिया। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिली कि एक शराब तस्कर नेपाल से शराब लेकर भोड़हर भंगही के रास्ते से जा रहा है ।जबतक पुलिस पहुंचा तब तक तस्कर एक व्यक्ति को ठोकर मार कर बाइक छोड़ फरार हो गया।बाइक जांच करने पर दिलवाले नामक 57 बोतल-300 एमएल, अंग्रेजी 18 बोतल-375 एमएल, मैकडबल 5 बोतल 180 एम एल , कुल शराब 24.750 लीटर शराब बरामद हुआ है। वहीं छुपे हुए तस्कर की पुलिस तलास कर रही है।

Related posts

पटना DM का आदेश : भीषण गर्मी के कारण कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 30 जून तक बंद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना स्थित आवास पर सुना ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

पटना के ‘‘बापू टावर’’ पहुँचे नीतीश कुमार, गांधी जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों का किया अवलोकन

error: